लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी से अमृतसर के बीच चलेगी 'संत रविदास एक्सप्रेस', रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, जाने टाइम टेबल और रूट

Indian Railways: वाराणसी से पंजाब के बीच सीधी ट्रेन चलेगी. रेलवे बोर्ड ने पंजाब के छेहरटा से वाराणसी (कैंट स्टेशन) के बीच एक नई ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है. इस ट्रेन का नाम महान समाज सुधारक और संत गुरु रविदास जी के नाम पर 'संत रविदास एक्सप्रेस' रखा गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
AI Generated
social share
Google CTA

Indian Railways: वाराणसी से पंजाब के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. पंजाब रेल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि रेलवे बोर्ड ने पंजाब के छेहरटा (अमृतसर के पास) से वाराणसी (कैंट स्टेशन) के बीच एक नई ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है. इस ट्रेन का नाम महान समाज सुधारक और संत गुरु रविदास जी के नाम पर 'संत रविदास एक्सप्रेस' रखा गया है. यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन संचालित की जाएगी. इस ट्रेन के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ यात्रियों का सफर भी आसान होगा. हालांकि, रेलवे ने अभी इस ट्रेन के संचालन की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है.