लेटेस्ट न्यूज़

UP Monsoon: यूपी के इन जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट, मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

UP Monsoon: यूपी में 12 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है. अगले 48 घंटों में तापमान गिरने से उमस से राहत मिलने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Monsoon: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 12 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की अत्यधिक संभावना है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी करते हुए लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है. यूपी में लगातार हो रही इस बारिश के कारण अगले 24 से 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.