ऑफिस में लड़की को परेशान कर फंसा फिर सु्प्रीम कोर्ट में जाकर गाली देने वाले प्रबल यादव की कहानी हिला देगी
Prabal Pratap Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले प्रबल प्रताप यादव की कहानी चौंकाने वाली है.सहकर्मी को कथित तौर पर परेशान करने, नौकरी से निकाले जाने और कंपनी पर झूठे आरोप लगाने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जहां उसने अदालत की मर्यादा भंग कर दी.
ADVERTISEMENT

Prabal Pratap Supreme Court
Prabal Pratap Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के भीतर जजों को 'ज्यूडिशियल सर्वेंट' कहना, कागज हवा में उड़ाना और देश के मुख्य न्यायाधीश को जाते-जाते अपशब्द कहना... यह सब करने वाले शख्स प्रबल प्रताप यादव की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं. पहली नजर में यह मामला व्यवस्था के खिलाफ किसी लड़ाई जैसा दिखता है. लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही सामने आई है.
