लेटेस्ट न्यूज़

कौशांबी में टीसी लेने गए अभिभावक को महिला टीचर अनीता देवी ने जूतों से मारा, अब ये पता चला

Kaushambi​​​​​​​ Headmistress Viral Video: कौशांबी के एक प्राथमिक विद्यालय में टीसी विवाद के दौरान प्रधानाध्यापिका द्वारा अभिभावक की जूतों से पिटाई का वीडियो वायरल हो गया. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है जबकि शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश देकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Kaushambi​​​​​​​ Headmistress Viral Video
Kaushambi​​​​​​​ Headmistress Viral Video
social share
Google CTA

Kaushambi Headmistress Viral Video: मारो-मारो, बिल्कुल मारो... मैं वीडियो बना रहा हूं... सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ये शब्द और उसके तुरंत बाद बरसते हुए जूते देखकर हर कोई हैरान है. मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का है जहां बच्चों को भविष्य का पाठ पढ़ाने वाली एक प्रधानाध्यापिका का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. किसी बात पर बात इतनी बिगड़ी कि मैडम ने आव देखा न ताव, पैर से जूता निकाला और एक अभिभावक पर दनादन बरसाना शुरू कर दिया. 34 सेकंड का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मैडम सरेआम एक युवक की जूतों से पिटाई करती दिख रही हैं और आसपास के लोग बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है यह पूरा बवाल.