लेटेस्ट न्यूज़

ट्रेन के AC कोच में चल रहा था बड़ा खेल! बलिया रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया राहुल कुमार तो सामने आई ये सच्चाई

उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पर GRP ने शराब तस्करी के आरोप में गरीब नवाज एक्सप्रेस के AC कोच के एक अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार ले जाता था और वहां ऊंची कीमत पर बेचता था.

ADVERTISEMENT

Ballia Railway Station News
Ballia Railway Station News (Photo AI Generated)
social share
Google CTA

Ballia Railway Station News: उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पर GRP ने शराब तस्करी के आरोप में गरीब नवाज एक्सप्रेस के AC कोच के एक अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार ले जाता था और वहां ऊंची कीमत पर बेचता था. चेकिंग के दौरान उसके बैग से दो दर्जन से अधिक शराब की बोतलें बरामद हुईं. गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार बिहार के भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के कुमादपुर गांव का रहने वाला है. जिसकी उम्र 28 साल है.