UP Monsoon: यूपी में बढ़ी मॉनसून की रफ्तार, इन जिलों में आज बारिश का हाई अलर्ट
UP Monsoon: यूपी में मॉनसून के तेज होने के साथ 12 जुलाई को 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है. तापमान में भी गिरावट की संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Monsoon: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार तेज होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अनुमान जारी करते हुए 12 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है. मौसम केंद्र लखनऊ ने विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है. राहत की बात यह है कि लगातार हो रही इस बारिश के चलते अगले 24 से 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.
