लेटेस्ट न्यूज़

अविनाश शुक्ला, अनुकल्प और लवकुश मिश्रा ने बताया किस समय होती थी राम मंदिर चढ़ावे की चोरी, अब पैसे की काउंटिंग का समय ही बदल दिया गया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में जांच के दौरान 40 दिनों में 70 बार कथित रकम निकाले जाने का दावा सामने आया है. इसके बाद अयोध्या में चढ़ावे की गिनती का पूरा सिस्टम बदल दिया गया.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case (Photo: AI)
social share
Google CTA

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. पुलिस पूछताछ में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके बाद मंदिर प्रशासन ने चढ़ावे की गिनती की पूरी व्यवस्था बदल दी है. बता दें जांच में शामिल पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब 40 दिनों के भीतर तौर पर 70 बार चढ़ावे से रकम निकाली गई. केवल इतना ही नहीं कुछ दिनों में एक ही दिन दो-दो और तीन-तीन बार भी चोरी की घटनाएं हुईं. इन जानकारियों के सामने आने के बाद अब चढ़ावे की गिनती दो शिफ्ट के बजाय केवल एक शिफ्ट में कराने का फैसला लिया गया है.