Gold Silver Price Today: रायबरेली के सराफा बाजार में बढ़ी हलचल, शादियों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, मांग में 20 प्रतिशत तक का इजाफा
Gold Silver Price Today news: रायबरेली में सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी से सराफा बाजार में रौनक लौट आई है. मांग में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आगामी शादी सीजन को देखते हुए लोग नवंबर-दिसंबर की ज्वेलरी के लिए अभी से एडवांस बुकिंग करा रहे हैं.
ADVERTISEMENT

रायबरेली के सराफा बाजार में बढ़ी हलचल, शादियों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, मांग में 20 प्रतिशत तक का इजाफा
Raebareli News: वैश्विक उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने स्थानीय सराफा बाजार के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं. लंबे समय से ऊंचे भाव के कारण अपनी खरीदारी टाल रहे आम ग्राहक और निवेशक अब वापस बाजार का रुख करने लगे हैं. दामों में आई इस नरमी से सराफा व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं और बाजार में अचानक चहल-पहल बढ़ गई है.
