Raebareli News: रायबरेली में हाइवे पर रीलबाजी का जानलेवा स्टंट, ट्रक की छत पर डांस करता दिखा युवक, वीडियो वायरल
Raebareli Road Safety Alert: रायबरेली में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में एक युवक ने हाइवे पर ट्रक की छत पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में हाइवे पर रीलबाजी का जानलेवा स्टंट, ट्रक की छत पर डांस करता दिखा युवक, वीडियो वायरल
Raebareli News: सोशल मीडिया पर मशहूर होने और चंद लाइक्स-व्यूज बटोरने की चाहत में युवा अपनी जान दांव पर लगाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से सामने आया है, जहां एक युवक का हाइवे के बीचों-बीच खतरनाक स्टंट करते हुए 'रील' बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक की लापरवाही साफ देखी जा सकती है, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती थी.
