Chandauli News: धानापुर में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर
Chandauli Road Accident News: चंदौली के धानापुर क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी.
ADVERTISEMENT

धानापुर में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर
Chandauli News: जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां खड़ान गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.
