लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: बलिया में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आगाज़, एक दिन में 39.02 लाख पौधे लगाए गए

Ballia Plantation Drive News: बलिया में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को 39.02 लाख से अधिक पौधे लगाए गए. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अभियान का शुभारंभ कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने की अपील की.

ADVERTISEMENT

बलिया में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आगाज़, एक दिन में 39.02 लाख पौधे लगाए गए
बलिया में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आगाज़, एक दिन में 39.02 लाख पौधे लगाए गए
social share
Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ विकास खंड दुबहड़ के ग्राम विशुनपुरा (प्रतापपुर कला) स्थित श्री गरीबनाथ महादेव मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ. कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.