CJI को गाली देने वाले प्रबल यादव ने सुप्रीम कोर्ट जाने से पहले अपने ताऊ से कही थी ये लास्ट बात, मां की बात तो इमोशनल कर देगी!
सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद चर्चा में आए प्रबल प्रताप यादव मामले में परिवार का पक्ष सामने आया है. जानिए पिता और ताऊ ने आर्थिक तंगी, कानूनी लड़ाई और पूरे मामले पर क्या कहा.
ADVERTISEMENT

Prabal Pratap Yadav Family Statement (Photo Enhanced by AI)
Prabal Pratap Yadav Family Statement: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामे और सीजेआई को अपशब्द बोलने के बाद चर्चा में आए प्रबल प्रताप यादव को लेकर अब उनके परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है. इटावा के भरथना तहसील के नगला जयलाल भोली गांव निवासी प्रबल के पिता और ताऊ का दावा है कि वह लंबे समय से आर्थिक तंगी और कानूनी लड़ाई के तनाव से गुजर रहा था. परिवार का कहना है कि साइबर फ्रॉड से जुड़े एक विवाद में सुनवाई न होने और लगातार बढ़ती परेशानियों ने उसकी मानसिक स्थिति पर असर डाला. फिलहाल सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं.
