Barabanki Weather Update: बाराबंकी में बारिश के बाद निकली तेज धूप, उमस से बेहाल लोग, किसानों और मजदूरों की बढ़ी मुश्किलें
Barabanki Weather News: बाराबंकी में लगातार बारिश के बाद निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी है. खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसान और मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और खेतों में काम के दौरान समय-समय पर विश्राम करने की सलाह दी.
ADVERTISEMENT

बाराबंकी में बारिश के बाद निकली तेज धूप, उमस से बेहाल लोग, किसानों और मजदूरों की बढ़ी मुश्किलें
Barabanki News: जनपद की फतेहपुर तहसील में रविवार को लगातार दो-तीन दिनों की बारिश के बाद तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. सुबह से ही चिलचिलाती धूप और बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया. सबसे अधिक परेशानी खेतों में धान की रोपाई और खरीफ फसलों की देखभाल में जुटे किसानों व मजदूरों को हुई, जिन्हें उमस भरे मौसम में काम करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
