UP Monsoon: यूपी में 13 जुलाई को होगी भारी मॉनसूनी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की चेतावनी
पूर्वी उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में 13 जुलाई 2026 के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानिए मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान, प्रभावित जिले और जारी की गई जरूरी सलाह।
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कल यानि 13 जुलाई 2026 को मौसम का मिजाज अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके साथ ही पूर्वी यूपी के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
