लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: 'अमेठी होमगार्ड भर्ती 2026, डीवीपीएसटी प्रक्रिया का एसपी सर्वानन टी. ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता और सुविधाओं पर खास जोर

Amethi Homeguard Bharti News: अमेठी में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी. खुद मैदान में उतरे. उन्होंने दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. अभ्यर्थियों की सुविधाओं, सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के साथ अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

ADVERTISEMENT

अमेठी होमगार्ड भर्ती 2026, डीवीपीएसटी प्रक्रिया का एसपी सर्वानन टी. ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता और सुविधाओं पर खास जोर
अमेठी होमगार्ड भर्ती 2026, डीवीपीएसटी प्रक्रिया का एसपी सर्वानन टी. ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता और सुविधाओं पर खास जोर
social share
Google CTA

Amethi Homeguard Bharti News: पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी. ने सोमवार को नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DVPST) प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए.