Exclusive: आगरा रेलवे स्टेशन के DSS नरेंद्र चाहर को RPF जवानों ने 300 मीटर तक घसीटा था, अब उन्होंने सुनाई पूरी कहानी
Agra Cantt RPF Dispute: आगरा कैंट RPF विवाद पर डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट नरेंद्र चाहर ने घटना पर पहली बार विस्तार से अपनी बात रखी. जानिए वायरल वीडियो, आरोप, जांच और रेलवे की कार्रवाई से जुड़े सभी अपडेट.
ADVERTISEMENT

Agra Cantt Narendra Chahar News
Agra Cantt Narendra Chahar News: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट (DSS) नरेंद्र सिंह चाहर और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कुछ कर्मियों के बीच हुए विवाद का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद संबंधित RPF कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इस बीच नरेंद्र चाहर ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा है. उनका कहना है कि उन्होंने केवल एक महिला यात्री की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई थी, लेकिन इसके बाद उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई. वहीं, इस घटना के बाद लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर नरेंद्र चाहर कौन हैं और उनका अब तक का सफर कैसा रहा है.
