लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा एयरपोर्ट की ये फ्लाइट महज 15 दिनों में बंद, देश के 2 सबसे नए एयरपोर्ट्स को आपस में करती थी कनेक्ट

अकासा एयर ने नेटवर्क और परिचालन समीक्षा के तहत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच अपनी नॉन-स्टॉप उड़ान सेवा 1 जुलाई 2026 से अस्थायी रूप से निलंबित कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Noida International Airport: भारत के दो सबसे नए और आधुनिक एयरपोर्ट्स को आपस में जोड़ने वाली इकलौती डायरेक्ट फ्लाइट महज 15 दिनों में बंद हो गई है. बजट एयरलाइन अकासा एयर ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच चलने वाली अपनी नॉन-स्टॉप सर्विस को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है.