ग्रेटर नोएडा के डीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी... पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश जारी
ADVERTISEMENT
Greater Noida DM Office: ग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. बीडीएस, डॉग स्क्वाड और अन्य टीमों ने पूरे परिसर की तलाशी ली है. हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
Greater Noida DM Office: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित कलेक्टेट यानी जिलाधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. 13 जुलाई को मिले इस धमकी भरे ईमेल के इनपुट के बाद पूरे प्रशासनिक अमले और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं और पूरे परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. राहत की बात यह है कि सुरक्षा एजेंसियों की गहन जांच में फिलहाल कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.
