Chandauli Weather News: रेलवे ने बंद किया जलनिकासी मार्ग, जलभराव के खतरे से ग्रामीणों में आक्रोश, बड़े आंदोलन की चेतावनी
Chandauli Railway Drainage Issue: चंदौली के पुरैनी गांव में रेलवे द्वारा जलनिकासी मार्ग बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है. किसान न्याय मोर्चा और ग्रामीणों ने जलमार्ग बहाल करने की मांग उठाई है. चेतावनी दी गई कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो बरसात में जलभराव के विरोध में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

रेलवे ने बंद किया जलनिकासी मार्ग, जलभराव के खतरे से ग्रामीणों में आक्रोश, बड़े आंदोलन की चेतावनी
Chandauli News: मुगलसराय क्षेत्र के पुरैनी गांव में रेलवे द्वारा जलनिकासी के लिए वर्षों से उपयोग किए जा रहे जलमार्ग (नाला) को बंद किए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी का मार्ग दोबारा नहीं खोला गया तो बरसात के दौरान पूरे गांव में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है. इससे खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने, मकानों में पानी घुसने और आवागमन बाधित होने की आशंका है.
