लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: PDA पर भाजपा का पलटवार, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का सपा पर तीखा हमला, बोले- पहले खुद तय कर लें इसमें शामिल कौन है

Raebareli Political News: समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति फिर गरमा गई है. रायबरेली में कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी पहले यह स्पष्ट करे कि उसके पीडीए में आखिर कौन-कौन शामिल है. इसके बाद ही जनता उसके दावों पर भरोसा करेगी.

ADVERTISEMENT

 PDA पर भाजपा का पलटवार, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का सपा पर तीखा हमला, बोले- पहले खुद तय कर लें इसमें शामिल कौन है
PDA पर भाजपा का पलटवार, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का सपा पर तीखा हमला, बोले- पहले खुद तय कर लें इसमें शामिल कौन है
social share
Google CTA

Raebareli Political News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को लेकर जारी सियासी बहस के बीच प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने सपा और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले यह स्पष्ट करे कि उसके पीडीए में आखिर शामिल कौन-कौन है, क्योंकि इसकी परिभाषा लगातार बदलती नजर आ रही है.