Ballia News: हज यात्रियों की राह होगी आसान, बलिया में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक संपन्न, हज यात्रियों की सुविधाओं पर हुआ मंथन
Ballia Haj Committee Meeting: बलिया में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक में हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को अधिक सुगम व पारदर्शी बनाने पर चर्चा हुई. अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं ने लोगों को हज प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समन्वय से काम करने पर जोर दिया.
ADVERTISEMENT

हज यात्रियों की राह होगी आसान, बलिया में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक संपन्न, हज यात्रियों की सुविधाओं पर हुआ मंथन
Ballia News: उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को विकास भवन में आयोजित की गई. बैठक में हज यात्रा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई.
