63 KM के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर SUV दौड़ाने में कितना आएगा पेट्रोल का खर्च? आंकड़ों से समझिए पूरा गणित
Lucknow Kanpur Expressway: 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर SUV से सफर करने में कितना पेट्रोल खर्च होगा? 12, 13 और 14 KMPL माइलेज के हिसाब से जानिए पूरा कैलकुलेशन और एक्सप्रेसवे की खास बातें.
ADVERTISEMENT

Lucknow Kanpur Expressway
Lucknow Kanpur Expressway: उत्तर प्रदेश को एक और हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर मिल गया है. 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो चुका है. छह लेन वाला यह एक्सप्रेसवे दोनों शहरों के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाएगा. सरकार के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे पर सफर का समय घटकर करीब 40 से 45 मिनट रह जाएगा. यह सड़क अत्याधुनिक AIMGC (Automated Intelligent Machine-Guided Construction) तकनीक से तैयार की गई है और इसे लगभग 4200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. इस बीच लोगों के मन में यह सवाल आ सकता है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी SUV लेकर इस एक्सप्रेसवे पर चलता है, तो उसे पेट्रोल पर कितना खर्च करना पड़ेगा? आइए आसान गणित से समझते हैं.
