Saharanpur News: सहारनपुर में सियासी संग्राम इमरान मसूद के बयान पर सपा का पलटवार, बोले जिलाध्यक्ष- गठबंधन था, है और रहेगा
Saharanpur Elections: सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर समाजवादी पार्टी ने पलटवार किया है. सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव गठबंधन के तहत लड़ा गया था और 2027 को लेकर अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा. उन्होंने दावा किया कि गठबंधन फिलहाल कायम है.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर में सियासी संग्राम, इमरान मसूद के बयान पर सपा का पलटवार, बोले जिलाध्यक्ष- गठबंधन था, है और रहेगा
Saharanpur News: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के हालिया बयान के बाद सहारनपुर की सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव गठबंधन के तहत लड़ा गया था और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ गठबंधन प्रत्याशी के लिए काम किया.
