Amethi News: अमेठी में थोक और फुटकर बाजार के दामों में 20% तक अंतर, बढ़ती महंगाई से बिगड़ रहा रसोई का बजट, जानिए अपने बाजार का भाव
Amethi Market Price Today: अमेठी में थोक और फुटकर बाजार के दामों में 15 से 20 फीसदी तक का अंतर देखने को मिल रहा है. परिवहन और भंडारण लागत के कारण खुदरा बाजार में आवश्यक वस्तुएं महंगी बिक रही हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई से रसोई का मासिक बजट लगातार प्रभावित हो रहा है.
ADVERTISEMENT

अमेठी में थोक और फुटकर बाजार के दामों में 20% तक अंतर, बढ़ती महंगाई से बिगड़ रहा रसोई का बजट, जानिए अपने बाजार का भाव
Amethi News: जिले में घरेलू उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. थोक और फुटकर बाजार के बीच 15 से 20 प्रतिशत तक का मूल्य अंतर होने से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है. थोक बाजार से खरीदारी करने वाले लोगों को कुछ राहत मिल रही है, जबकि मोहल्लों और कस्बों की खुदरा दुकानों पर वही सामान अधिक कीमत पर उपलब्ध है.
