लेटेस्ट न्यूज़

Gonda News: महिलाओं की फरियाद पर आयुक्त का एक्शन, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश, आवास से अतिक्रमण तक मामलों पर चला प्रशासन का एक्शन

Gonda Encroachment Action: गोण्डा में आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में 35 महिलाओं ने अपनी शिकायतें मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के समक्ष रखीं. आयुक्त ने सभी मामलों के एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए. कई मामलों का मौके पर समाधान भी कराया गया और अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने को कहा.

ADVERTISEMENT

महिलाओं की फरियाद पर आयुक्त का एक्शन, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश, आवास से अतिक्रमण तक मामलों पर चला प्रशासन का एक्शन
महिलाओं की फरियाद पर आयुक्त का एक्शन, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश, आवास से अतिक्रमण तक मामलों पर चला प्रशासन का एक्शन
social share
Google CTA

Gonda News: मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित 'मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद' कार्यक्रम महिलाओं की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का सशक्त मंच बनकर उभर रहा है. सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने अपनी विभिन्न शिकायतें आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के समक्ष रखीं. आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.