Sonbhadra News: लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय, जनसुनवाई में एसपी सख्त, भूमि विवाद और साइबर फ्रॉड मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Sonbhadra Land Dispute: सोनभद्र में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भूमि विवाद, साइबर फ्रॉड और अन्य शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या उत्पीड़न पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
ADVERTISEMENT

लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय, जनसुनवाई में एसपी सख्त, भूमि विवाद और साइबर फ्रॉड मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Sonbhadra News: आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं. इस दौरान उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.
