Saharanpur News: रिक्शा चालक हत्याकांड का खुलासा, किराये के विवाद में हत्या का आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार
Saharanpur Murder Case: सहारनपुर में रिक्शा चालक की हत्या के मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में किराये के विवाद में चाकू से हमला करने की बात सामने आई है. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

रिक्शा चालक हत्याकांड का खुलासा, किराये के विवाद में हत्या का आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार
Saharanpur News: नगर कोतवाली क्षेत्र में रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिक्शे का किराया देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद आरोपी ने रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.
