'हमसे गलती हुई है...,' मौत की सजा मिलने के बाद 10 साल के मासूम को मारने वाले आरोपी विराज की जेल में है ये हालत, आ गई पूरी जानकारी
ADVERTISEMENT
Firozabad News: फिरोजाबाद में मासूम की हत्या के दोषी जितेंद्र पाठक को मौत की सजा मिलने के बाद जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है. जेल अधीक्षक के अनुसार, उसकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है और काउंसलिंग भी कराई जा रही है.
Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे में बीते 30 मई को एक बच्चे की जमीन पर पटक-पटक कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस खौफनाक मामले में कोर्ट ने 10 जुलाई को बदायूं के रहने वाले दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को मौत की सजा सुनाई है. इस समय दोषी जितेंद्र फिरोजाबाद की जिला जेल में बंद है. जेल में आने के बाद इस कैदी का व्यवहार कैसा है, उसकी सुरक्षा कैसे की जा रही है और वह किस मानसिक स्थिति में है, इस बारे में जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बहुत कुछ बताया है.
