Opinion: PDA के मुद्दे पर अंदर-बाहर दोनों मोर्चे पर जूझती सपा, 2027 से पहले सबसे बड़ी चुनौती
Opinion: 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर बहस तेज है. कांग्रेस, ओवैसी, मायावती समेत कई नेताओं और पार्टी के भीतर उठ रहे सवालों के बीच इस सामाजिक समीकरण की पड़ताल.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Opinion: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की आहट के साथ सामाजिक समीकरणों की चर्चा फिर तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी इस चुनाव में PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) के सहारे अपनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही है.अखिलेश यादव का दावा है कि यह सिर्फ चुनावी समीकरण नहीं बल्कि सामाजिक न्याय का नया मॉडल है.
