Ghazipur News: सूखी नहर में उतरे कांग्रेस नेता, किसानों के समर्थन में 5 किमी पदयात्रा, सिंचाई व्यवस्था पर उठाए सवाल
Ghazipur Water Irrigation Crisis: सूखी नहरों और सिंचाई संकट से जूझ रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता अहमद शमसाद नहर के भीतर उतर गए. पांच किलोमीटर की पदयात्रा निकालकर उन्होंने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया. किसानों को जल्द पर्याप्त पानी नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी.
ADVERTISEMENT

सूखी नहर में उतरे कांग्रेस नेता, किसानों के समर्थन में 5 किमी पदयात्रा, सिंचाई व्यवस्था पर उठाए सवाल
Ghazipur News: क्षेत्र की नहरों में पर्याप्त पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की बढ़ती परेशानी के बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अहमद शमसाद ने मंगलवार को किसानों के समर्थन में सूखी नहर के भीतर लगभग पांच किलोमीटर की सांकेतिक पदयात्रा निकाली. यह पदयात्रा चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल, जमानिया से शुरू होकर दिलदारनगर, उसिया, करवनिया का डेरा होते हुए गोडसरा जाने वाली छोटी नहर तक पहुंची.
