'अनशन तोड़ दें', सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर अखिलेश यादव चिंतित, बोले- BJP को किसी के जीवन की परवाह नहीं
जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर अखिलेश यादव ने X पर भावुक अपील की. उन्होंने वांगचुक से अनशन खत्म करने का आग्रह करते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav on Sonam Wangchuk Hunger Strike
जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद और पर्यावरण एक्टविस्ट सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक अपील की है. उन्होंने वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि उनका जीवन केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अनमोल है. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला.
