लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Sona Chandi Bhav: रायबरेली में गिरे सोने-चांदी के दाम, ग्राहकों को और सस्ती होने की उम्मीद, खरीदारी से बनाई दूरी

Raebareli Sona Chandi Rate Updates: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बावजूद रायबरेली का सराफा बाजार अभी सुस्त बना हुआ है. ग्राहकों को उम्मीद है कि दाम और कम होंगे, इसलिए वे खरीदारी टाल रहे हैं. कारोबारियों की निगाहें अगले 10 से 15 दिनों और आने वाले त्योहारी सीजन पर टिकी हैं.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में गिरे सोने-चांदी के दाम, ग्राहकों को और सस्ती होने की उम्मीद, खरीदारी से बनाई दूरी
रायबरेली में गिरे सोने-चांदी के दाम, ग्राहकों को और सस्ती होने की उम्मीद, खरीदारी से बनाई दूरी
social share
Google CTA

Raebareli Sona Chandi Rate Updates: कुछ माह पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी के दामों में लगातार गिरावट आने के बावजूद स्थानीय सराफा बाजार में अपेक्षित रौनक नहीं लौट सकी है. कीमतों में आई कमी के बाद भी अधिकांश ग्राहक फिलहाल खरीदारी टाल रहे हैं. सराफा कारोबारियों का कहना है कि लोगों को अभी भी दाम और घटने की उम्मीद है, इसलिए वे फिलहाल 'इंतजार करो और देखो' की रणनीति अपना रहे हैं.