लेटेस्ट न्यूज़

अमरोहा में 2 लोगों को रौंदकर भागा कांस्टेबल, नेशनल हाईवे पर बिना टायर कई किलोमीटर तक भगाई कार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुलिस लाइन के एक सिपाही पर नशे में कार चलाकर दो लोगों को टक्कर मारने का आरोप है. हादसे के बाद वह बिना टायर के रिम पर कार दौड़ाते हुए भाग निकला, जिसका वीडियो वायरल हो गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Amroha Drunk Constable Accident News
Amroha Drunk Constable Accident News
social share
Google CTA

Amroha Drunk Constable Accident News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में कार चलाते हुए दो लोगों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद वह मौके से भाग निकला और कार का एक टायर निकल जाने के बावजूद केवल रिम के सहारे नेशनल हाईवे-9 पर गाड़ी दौड़ाता रहा. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है.