Raebareli Mandi Bhav Today: बाहरी राज्यों से आवक घटने से उछले सब्जियों के दाम, त्योहारी सीजन से पहले जनता बेहाल, जानिए भाव
Raebareli Mandi Rates 15th july 2026: रायबरेली में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. बाहरी राज्यों से आवक घटने और बारिश से फसल प्रभावित होने के कारण टमाटर, प्याज और हरी मिर्च के दाम तेजी से बढ़े हैं. त्योहारी सीजन से पहले महंगाई ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
ADVERTISEMENT

बाहरी राज्यों से आवक घटने से उछले सब्जियों के दाम, त्योहारी सीजन से पहले जनता बेहाल, जानिए भाव
Raebareli Mandi Rates 15th july 2026: जिले में एक बार फिर सब्जियों के आसमान छूते दामों ने आम आदमी की थाली का स्वाद बिगाड़ दिया है. प्याज, हरी मिर्च और टमाटर के दाम एक बार फिर सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं, जिससे गृहणियों के बजट का गणित पूरी तरह गड़बड़ा गया है. महीने भर पहले तक जो टमाटर 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह अब खुदरा बाजार में 80 से 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है. केवल टमाटर ही नहीं, बल्कि आलू, मटर, शिमला मिर्च, भिंडी, लौकी और अरबी जैसी रोजमर्रा की सब्जियों की कीमतें भी नई ऊंचाइयों को छू रही हैं.
