महिला ने दारोगा को जमीन पर पटका, बांदा में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस से भिड़ा दंपति, फिर जो हुआ उसका VIDEO हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के बांदा में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ हुई झड़प का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में दारोगा और एक महिला के बीच मारपीट दिखाई दे रही है. घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Banda Police Clash News
Banda Police Clash News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरोप है कि कार्रवाई का विरोध कर रहे एक दंपती ने उपनिरीक्षक (दारोगा) को जमीन पर पटक दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी. वहीं वायरल वीडियो में दारोगा भी महिला के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि पूरे प्रकरण की जांच डिप्टी एसपी को सौंपी गई है.
