लेटेस्ट न्यूज़

UP SI Result 2026 OUT: 15.75 लाख अभ्यर्थियों में 4543 का हुआ चयन, इस तारीख से डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड

UP Police SI Final Result 2026 जारी हो गया है. UPPBPB ने 4543 पदों के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. जानें मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का तरीका, स्कोरकार्ड कब आएगा और भर्ती का पूरा आंकड़ा.

ADVERTISEMENT

UP SI Bharti Preparation Tips
UP Police SI Final Result 2026
social share
Google CTA

UP Police SI Final Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उप निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. भर्ती प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी गई है. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम के जरिए मेरिट लिस्ट में अपना परिणाम देख सकते हैं.