लेटेस्ट न्यूज़

जानू यादव को जबरन बनाया गया किन्नर? 18 साल का युवक बोला- हिना ने ऑपरेशन कराया, कलमा पढ़वाया और प्रतिबंधित मांस खिलाया

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 18 वर्षीय जानू यादव ने हिना किन्नर और उसके साथियों पर जबरन ऑपरेशन कर किन्नर बनाने, धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और प्रतिबंधित मांस खिलाने का आरोप लगाया है. वहीं हिना किन्नर ने भी युवक पर चोरी का आरोप लगाया है. पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Shahjahanpur Forced Gender Change Case
Shahjahanpur Forced Gender Change Case
social share
Google CTA

Shahjahanpur Forced Gender Change Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक युवक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने सनसनी फैला दी है. कानपुर देहात के रहने वाले 18 साल के जानू यादव उर्फ सिमरन ने खुटार क्षेत्र की रहने वाली हिना किन्नर और उसके साथियों पर जबरन ऑपरेशन कराकर किन्नर बनाने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने और प्रतिबंधित मांस खिलाने का आरोप लगाया है. वहीं, दूसरे पक्ष ने भी युवक पर चोरी और शादी में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है.