सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, फोन कॉल करके कह दी ये बड़ी बात!
ADVERTISEMENT
Sonam Wangchuk Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सोनम वांगचुक के आंदोलन को समाजवादी पार्टी का समर्थन मिला है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फोन पर वांगचुक का हालचाल जाना और उनके सत्याग्रह को समर्थन दिया.
Sonam Wangchuk Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी ने सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन दिया है. पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत को लेकर विपक्षी दल केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद सोनम वांगचुक से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना और आंदोलन को अपना समर्थन दिया. अखिलेश के इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.
