Amethi News: जनविरोधी नीतियां वापस लो, बिजली विभाग की नीतियों के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Amethi Electricity Department News: अमेठी में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग की बढ़ी मीटर कीमतों, अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी, ईंधन अधिभार और अघोषित कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया. व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जनविरोधी नीतियां वापस लेने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग उठाई.
ADVERTISEMENT

जनविरोधी नीतियां वापस लो, बिजली विभाग की नीतियों के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Amethi Electricity Department News: उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) की अमेठी इकाई ने बुधवार को बिजली विभाग की विभिन्न नीतियों के विरोध में उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा. संगठन ने व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की.
