लेटेस्ट न्यूज़

अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान...बोले- 9 साल में बदल दी यूपी की तस्वीर, विपक्ष पर भी साधा निशाना

ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पंचायत आज तक कार्यक्रम में अपने 9 साल के कार्यकाल का जिक्र किया। सीएम योगी ने यूपी की अर्थव्यवस्था, महिला रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.

social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच कर्तव्य भवन में करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि, बैठक के बाद सीएम योगी आत्मविश्वास से भरे नजर आए और उन्होंने यूपी के विकास, अपनी सरकार के 9 साल के कार्यकाल और प्रदेश में हुए बदलावों को लेकर खुलकर बात की.