पिता बड़े नेता, फिर भी लंदन में की वेटर और बर्तन धोने की नौकरी... कौन हैं चर्चा में आए सपा के दलित सांसद पुष्पेंद्र सरोज?
Who is Pushpendra Saroj: सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का जंतर-मंतर भाषण सोशल मीडिया पर चर्चा में है. लंदन से पढ़ाई, वेटर की नौकरी, दलित राजनीति और कौशांबी से संसद तक के उनके सफर के साथ जानिए युवा सांसद की सियासी सोच और रणनीति.
ADVERTISEMENT

Who is Pushpendra Saroj
Who is Pushpendra Saroj: देश की राजनीति में इस समय समाजवादी पार्टी के एक युवा और दलित सांसद की खूब चर्चा हो रही है. इन्होंने अपने दमदार भाषणों और अलग सियासी अप्रोच से सबका ध्यान खींचा है. बात हो रही है कौशांबी से सपा के नवनिर्वाचित सांसद पुष्पेंद्र सरोज की. दावा किया जाता है कि पुष्पेंद्र भारतीय संसद के सबसे युवा सांसदों में से एक हैं. वह इन दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले नीट NEET धांधली और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट को समर्थन देने पहुंचे थे. यहां उनके एक भाषण का हिस्सा सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. आइए आज डिकोड करते हैं लंदन से पढ़कर लौटे इस युवा सांसद का सियासी सफर और उनकी जमीन से जुड़ी राजनीति.
