इमरान मसूद सपा पर लगातार हैं आक्रामक पर फिर भी क्यों शांत हैं अखिलेश? समझिए पूरा विश्लेषण
Aaj ka UP: यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच बढ़ती बयानबाजी ने इंडिया गठबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इमरान मसूद के हमलों, सीट शेयरिंग विवाद और मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के बीच जानिए 2027 चुनाव से पहले क्या बन रहे हैं नए समीकरण.
ADVERTISEMENT

Imran Masood and Akhilesh Yadav
यूपी Tak के खास शो आज का यूपी में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं. आज की पहली बड़ी खबर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के अखिलेश यादव के खिलाफ दिए गए तीखे बयानों को लेकर है जिसने गठबंधन के भीतर खलबली मचा दी है. दूसरी बड़ी खबर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग (सीटों के बंटवारे) को लेकर मचे घमासान और दोनों दलों की अलग-अलग रणनीतियों के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं आज की तीसरी बड़ी खबर उत्तर प्रदेश में मुस्लिम और दलित वोट बैंक पर एकाधिकार जमाने की मची होड़ और अखिलेश यादव के सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड के बाद कांग्रेस द्वारा खुद को अल्पसंख्यकों की असली आवाज साबित करने की भविष्य की रणनीति पर आधारित है.
