यूपी में इन जमीनों पर बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, मुख्य सचिव के आदेश के बाद अब तेजी से शुरू होगा काम
उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत राज्यभर में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है.
ADVERTISEMENT

Photo Source - AI Generated
UP EV Charging Station: उत्तर प्रदेश में अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलाने वालों को चार्जिंग की टेंशन से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है. प्रदेश के मुख्य सचिव एस पी गोयल ने एक बैठक में सभी सरकारी विभागों और प्राधिकरणों को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने साफ कहा है कि केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए अपने-अपने नियंत्रण वाली उपयुक्त जमीनों की पहचान तुरंत शुरू कर दें.
