Sitapur News: सीतापुर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने एसपी कार्यालय घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग
Sitapur Shailendra Pal Death News: सीतापुर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. एसपी कार्यालय का घेराव कर निष्पक्ष जांच, हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर आगे कार्रवाई का भरोसा दिया.
ADVERTISEMENT

सीतापुर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने एसपी कार्यालय घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग
Sitapur News: एटीसी कमांडेंट के बंगले पर कार्यरत कर्मचारी शैलेन्द्र पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का घेराव कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की.
