‘श्रद्धा से नहीं दिया दान, चोरी हो गया’ राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिए अजीबोगरीब बयान!
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान पर सियासत तेज हो गई है. महाना के बयान के बाद कांग्रेस समेत विपक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है.
ADVERTISEMENT

Satish Mahana Statement On Ram Mandir
Satish Mahana Statement On Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक सतीश महाना के एक बयान ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. महाना ने कहा, 'जिन लोगों को लगता है कि उनका दान चोरी हो गया, संभव है कि उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान न दिया हो. हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ, हमारा पैसा मंदिर में लगा है.' उनके इस बयान के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
