लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव ने देर रात सोनम वांगचुक को लगाया कॉल, दिल्ली से लखनऊ तक में मची खलबली!

Akhilesh Yadav call to Sonam Wangchuk: जंतर-मंतर पर NEET आंदोलन और सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अखिलेश यादव के फोन कॉल ने सियासी हलचल बढ़ा दी. सपा के समर्थन, बीजेपी पर निशाने और 2027 चुनाव की रणनीति को लेकर नया राजनीतिक समीकरण बनता दिख रहा है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav call to Sonam Wangchuk: AI Generated Image
Akhilesh Yadav call to Sonam Wangchuk: AI Generated Image
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav call to Sonam Wangchuk: दिल्ली का जंतर-मंतर इस वक्त देश की सियासत का सबसे बड़ा अखाड़ा बन चुका है. एक तरफ नीट पेपर लीक घोटाले के खिलाफ युवाओं और छात्रों का भयंकर गुस्सा उबल रहा है. वहीं दूसरी तरफ पिछले 18 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे विश्वविख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत ने केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. लेकिन इस पूरे आंदोलन में असली हड़कंप तब मच गया जब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ से दिल्ली एक सीक्रेट कॉल घुमा दिया. अखिलेश के इस एक फोन कॉल ने न सिर्फ बीजेपी खेमे में खलबली मचा दी है बल्कि इसे उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. सपा के सांसद और विधायक जंतर-मंतर पर डेरा डाले हुए हैं और अब खुद अखिलेश यादव के दिल्ली कूच करने की खबरें तेज हैं.