लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमिका संग घूम रहे शिक्षक को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर सड़क पर जो हुआ वो चौंका देगा

ADVERTISEMENT

Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर के पटेल नगर में कथित प्रेमिका के साथ घूम रहे एक शिक्षक को उसकी पत्नी और बेटी ने बीच सड़क पर पकड़ लिया. इसके बाद जमकर हंगामा और हाथापाई हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

social share
Google CTA

Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में एक कथित प्रेम प्रसंग को लेकर सड़क पर जमकर हंगामा देखने को मिला. जिले के पटेल नगर इलाके में एक शादीशुदा शिक्षक को उसकी पत्नी और बेटी ने कथित प्रेमिका के साथ कार में पकड़ लिया. इसके बाद सड़क पर जमकर कहासुनी और हाथापाई हुई. मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि पूरा घटनाक्रम करीब आधे घंटे तक चलता रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और जाम जैसे हालात बन गए.