Mathura News: 500 मीटर की दूरी भी भारी, कोसीकलां रोडवेज बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा, डग्गेमार वाहनों का कब्जा, यात्रियों को हो रही परेशानी
Mathura Roadways News: कोसीकलां रोडवेज बस स्टैंड पर नियमित बसों का संचालन न होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा है, जबकि डग्गेमार वाहनों का कब्जा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने नियमित बस सेवा शुरू करने और अवैध वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT

500 मीटर की दूरी भी भारी, कोसीकलां रोडवेज बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा, डग्गेमार वाहनों का कब्जा, यात्रियों को हो रही परेशानी
Mathura News: नगर का रोडवेज बस स्टैंड इन दिनों सरकारी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है. रोडवेज की कोई भी नियमित बस बस स्टैंड तक नहीं पहुंच रही, जिससे यहां दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है. दूसरी ओर डग्गेमार वाहनों ने बस स्टैंड को अपना स्थायी पड़ाव बना लिया है, जिससे यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है.
