लेटेस्ट न्यूज़

पापा आपका जाना...काजल राघवानी के पिता का निधन, गम में डूबी एक्ट्रेस ने किया इमोशनल पोस्ट

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के पिता के निधन से परिवार में शोक की लहर है. काजल ने भावुक पोस्ट साझा कर श्रद्धांजलि दी. इसी बीच उनके नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' से धमाकेदार कमबैक की भी चर्चा तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

Kajal Raghwani
Kajal Raghwani
social share
Google CTA

Kajal Raghwani News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार काजल राघवानी के घर इन दिनों मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है जिससे काजल पूरी तरीके से टूट चुकी हैं. काजल ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इस खबर को शेयर करते हुए अपने पिता को श्रद्धांजलि दी है. इस खबर के सामने आने के बाद जहां काजल के फैंस और परिवार गहरे सदमे में हैं. वहीं भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों ने भी शोक व्यक्त किया है. हालांकि इस गहरे दुख के बीच काजल राघवानी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर यह भी है कि वह बहुत जल्द एक बड़े रियलिटी शो के जरिए स्क्रीन पर धमाकेदार कमबैक करने जा रही हैं.