लेटेस्ट न्यूज़

'CM कहते हैं चोर खत्म हो गए फिर अयोध्या में ये कैसे हुआ?' नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने योगी सरकार को लिया आड़े हाथों!

लखनऊ में आयोजित 'पंचायत आजतक' कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले पर योगी सरकार से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर आम लोगों में नाराजगी है और सरकार को जवाब देना चाहिए।

ADVERTISEMENT

Mata Prasad Pandey Statement On Ram Mandir
Mata Prasad Pandey Statement On Ram Mandir
social share
Google CTA

Mata Prasad Pandey Statement On Ram Mandir: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार 15 जुलाई को आयोजित 'पंचायत आजतक' कार्यक्रम में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया. इसी मंच पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा. उन्होंने दावा किया कि इस मामले को लेकर आम लोगों में नाराजगी है और सरकार को जवाब देना चाहिए. साथ ही उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव, समाजवादी पार्टी की विचारधारा, पीडीए राजनीति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों पर भी खुलकर अपनी बात रखी.